कासगंज: चन्दन हत्याकांड में मुख्य आरोपी सलीम गिरफ्तार

कासगंज: चन्दन हत्याकांड में मुख्य आरोपी सलीम गिरफ्तार



कासगंज, 31 जनवरी । जिले में गणतंत्र दिवस पर हुई सांप्रदायिक हिंसा में अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन की हत्या में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार वासिम और नसीम की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा के दौरान कासगंज में भड़की हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता मामले में मंगलवार को पुलिस ने नामजद आरोपियों की लिस्ट जारी की थी। इस मामले में अभी तक तक इस मामले में पुलिस ने 117 लोगों को गिरफ्तार किया गया गया था। बुधवार की चंदन की हत्या में मुख्य आरोपी शूटर सलीम को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।
एडीजी आगरा जोन अजय आनंद ने बताया कि चंदन गुप्ता हत्याकांड में तीन भाई सलीम, वासिम और नसीम मुख्य आरोपी हैं। सलीम को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि वासिम और नसीम अभी भी फरार हैं। इनके अलावा जाहिद जग्गा, आसिफ़ हिटलर को भी आरोपी बनाया गया है. असलम, असीम, नसरुद्दीन, आकरम, तौफीक, खिल्लन, शबाब, राहत, सलमान, मोहसिन, साकिब, बब्लू, नीशू और वासिफ को भी आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि हिंसा में दर्ज 5 एफआईआर के तहत 36 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 81 लोगों को धारा-144 के उल्लंघन के आरोप में अरेस्ट किया गया है। कासगंज हिंसा के दौरान शहर में आगजनी की 7 एफआईआर भी दर्ज की गई हैं।