कांग्रेस की योजनाओं को भाजपा कर रही है अपने नाम

कांग्रेस की योजनाओं को भाजपा कर रही है अपने नाम, 

4 साल से रुके ‘बाड़मेर रिफाइनरी’ का PM मोदी ने आज दोबारा किया ‘शुभारंभ’

         

2013 में सोनिया गांधी के द्वारा बाड़मेर के पचपदरा में बनने वाली रिफाइनरी का शिलान्यास होने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उसका शुभारंभ करेंगे। ये पहली बार होगा जब कोई प्रधानमंत्री किसी सरकारी प्रोजेक्ट का ‘शिलान्यास’ न करके ‘शुभारंभ’ करेंगे।
इस मामले पर कांग्रेस सवाल उठा रही है कि जब एक बार इसका शिलान्यास कार्यक्रम हो चुका है फिर दुबारा शुभारंभ कार्यक्रम करने की क्या जरुरत है।
साल 2013 में आचार संहिता लगने के ठीक 5 दिन पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सोनिया गाँधी के हाथों इस परियोजना का शिलान्यास करा दिया था। लेकिन आचार संहिता लगने के बाद काम टल गया। अब जब प्रदेश में चुनाव आने वाले है तो एक बार फिर भाजपा इस रिफाइनरी का शुभारंभ करने जा रही है।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री को ख़त लिखकर ये बता दिया है कि इस रिफाइनरी का शिलान्यास सोनिया गाँधी के हाथों 2013 में करवा दिया गया है और प्रदेश सरकार ने विवादों से बचने के लिए शिलान्यास की जगह ‘कार्य शुभारंभ’ का इस्तेमाल किया है।
अशोक गहलोत ने ये आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार ने इस रिफाइनरी को चार साल देर से शुरू करवाकर प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। समारोह का नाम बदलकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपनी इज्जत बचाना चाहती है।
इस मामले पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट डाला है, जिसमे उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए बताया है कि भाजपा बस कांग्रेस के परियोजनाओं पर अपना नाम चिपका रही है।
सुरजेवाला ने लिखा:
“बाड़मेर रिफाइनरी का रोक कर रखा 4 साल से काम,
6000 करोड़ बढ़ा दिये दाम,
हज़ारों युवाओं को नहीं मिला काम !
PM बस अपना नाम चमका रहें हैं,
2013 में रखी आधारशिला का पत्थर,
फिर से लगा रहें हैं !
4 साल से वे कर रहें हैं
एक ही काम,
कांग्रेस की परियोजनाओं पर चिपका रहे अपना नाम!”
 

                                                                               R.K.SHARMA